Advertisements

Himachal:सराहाँ में पूर्व सैनिकों ने पेश की समाज सेवा की मिसाल: 225 लोगों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन (यूवीए) पच्छाद चैप्टर
यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन (यूवीए) पच्छाद चैप्टर
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन (यूवीए) पच्छाद चैप्टर ने सराहाँ में अपना पांचवां स्थापना दिवस बड़े उत्साह से मनाया, कर्यक्रम में कवि सम्मेलन से गूंजा नशामुक्ति का संदेश

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर )

पूर्व सैनिकों की सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम रविवार को सराहाँ के कुश्ती स्टेडियम में देखने को मिला, जहां यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन (यूवीए) पच्छाद चैप्टर ने अपना पांचवां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक जागरूकता पर आधारित कवि सम्मेलन और शहीदों को श्रद्धांजलि जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक सराहाँ पहुंचकर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। एसोसिएशन की ओर से एसडीएम डॉ. प्रियंका चंद्रा को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पदक भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. प्रियंका चंद्रा ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान, अनुशासित और ऊर्जावान बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ योग, प्राणायाम और नियमित व्यायाम अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज की सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है और इसे जड़ से समाप्त करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

225 लोगों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ

स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 225 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को निःशुल्क लैब जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर, नाहन के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, दंत रोग और सामान्य रोगों से संबंधित जांच की। शिविर में घुटनों, कमर और कंधों के दर्द, गठिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, आंखों की समस्याएं, दंत रोग, गर्भावस्था जांच तथा गर्भाशय कैंसर स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने पुरानी स्वास्थ्य रिपोर्टों के आधार पर आवश्यक उपचार और परामर्श भी दिया।

कविता के माध्यम से नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम का आकर्षण सामाजिक सरोकारों पर आधारित विशेष कवि सम्मेलन रहा। “नशे के दुष्परिणाम और मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न कवियों ने हिंदी और पहाड़ी भाषा में प्रभावशाली रचनाएं प्रस्तुत कीं। कविताओं के माध्यम से नशामुक्ति, मोबाइल के संतुलित उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।

पूर्व सैनिकों की संस्था बनी समाज सेवा की पहचान

एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजय राजन ने बताया कि यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन की स्थापना पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और राष्ट्रसेवा से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की गई थी।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में संस्था ने स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, आपदा राहत, पौधारोपण, शहीद सम्मान, युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने और अनेक जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका कहना था कि संस्था का उद्देश्य केवल पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग और राष्ट्रभक्ति की भावना पहुंचाना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्यों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रीत पाल, इंदर दत्त, प्रमोद गौतम, श्याम लाल, मदन स्वरूप, नरबीर सिंह, सुरेंद्र पुंडीर, देवेंद्र दत्त, सुरेश, दीप राम, नरेश, नरवीर शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-
Himachal:सिरमौर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 244 करोड़ की परियोजनाओं पर होगा काम: विक्रमादित्य सिंह
Political:उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का किया लोकार्पण
Himachal:चूड़ेश्वर महाराज की तलहटी में आस्था का महासंगम: ऐतिहासिक स्त्रोन (शनोल) मेले में उमड़ा जनसैलाब

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!