Advertisements

Himachal:150 सीबीएसई स्कूलों में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी लागू-मुख्यमंत्री

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

स्कूल पहुंचने, लंच ब्रेक और छुट्टी के समय दर्ज होगी हाजिरी

समाचार दृष्टि ब्यूरो / शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के 150 सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति स्कूल पहुंचने के समय, लंच ब्रेक के दौरान और छुट्टी के समय दर्ज की जाएगी।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड निर्धारित किया जाएगा। शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड 1 अक्तूबर 2026 से अनिवार्य होगा। ड्रेस खरीदने के लिए प्रत्येक शिक्षक को 5 हजार रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफॉर्म को लेकर निर्णय अगले एक सप्ताह में लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में करीब 1,200 शिक्षकों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है और आवश्यकता के अनुसार आगे भी नियुक्तियां की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों के सुधार और विद्यार्थियों व शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त 80 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग को इन सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा स्कूलों की सुविधाओं और संचालन में लगातार सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव शिक्षा राकेश कंवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-
Himachal:सिरमौर में पशुपालन सेवाओं को मिलेगा नया संबल-उपायुक्त

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!