Advertisements

#हिमाचल : दिवाली की रात ऊना में खू*नी तांडव, थार गाड़ी बनी मौ*त का हथियार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

दिवाली की रात पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त, दो गुटों में खू*नी संघर्ष से दहला गांव

ब्यूरो समाचार दृष्टि / ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दीपावली की रात खुशियां उस समय चीख-पुकार और मातम में बदल गईं, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि दो लोगों की जान चली गई। बदोली गांव में हुए इस सनसनीखेज घटनाक्रम में एक दंपति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना में दराट से जानलेवा हमला करने और थार गाड़ी से परिवार के सदस्यों को कुचलने के गंभीर आरोप लगे हैं। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
पटाखों की आवाज के बीच शुरू हुआ विवाद, फिर चली दराट

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर की रात बदोली निवासी केशव ठाकुर अपने परिवार के साथ घर के आंगन में दीपावली के पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

केशव ठाकुर की शिकायत के मुताबिक, परमजीत ने उसके सिर पर दराट से हमला किया, जबकि ओंकार सिंह ने उसके पिता जरनैल सिंह के साथ दराट से मारपीट की। इसके बाद जरनैल सिंह ने थार गाड़ी से ओंकार सिंह, उसकी पत्नी वीना और सुषमा देवी को टक्कर मार दी।

रात करीब 9:30 बजे थार से कुचलने का आरोप, दंपति की मौत

दूसरे पक्ष के अजमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि दीपावली की रात करीब 9:30 बजे जरनैल सिंह उर्फ जैला अपने बेटे केशव के साथ थार गाड़ी में उनके घर के गेट के बाहर पहुंचे और कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार में गाड़ी परिवार के सदस्यों पर चढ़ा दी।

इस घटना में अजमेर सिंह, उसकी पत्नी सुषमा, बेटा ओंकार सिंह और बहू वीना देवी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओंकार सिंह और उसकी पत्नी वीना देवी को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार में पति-पत्नी की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर आरोपी

पुलिस के मुताबिक, घटना में घायल आरोपी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायलों का उपचार जारी है, जबकि दोनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

दोनों पक्षों की क्रॉस FIR, पुलिस जांच में जुटी

एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बदोली गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दीपावली की रात हुई इस खौफनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस रात घर-घर दीप जल रहे थे, उसी रात बदोली गांव में एक परिवार के घर के चिराग बुझ गए।

ये भी पढ़ें-
Himachal:सराहां में दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक युवक की मौत, 9 घायल
Himachal:सिरमौर के शिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत, घटनास्थल से 500 मीटर दूर सुरक्षित मिली 10 वर्षीय बेटी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!