Advertisements

Himacchal:-सराहां कॉलेज में SVEEP के तहत मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन, 20 प्रतिभागियों का चयन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

निबन्ध लेखन तथा प्रश्नोत्तरी में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए
निबन्ध लेखन तथा प्रश्नोत्तरी में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवा एवं भावी मतदाताओं को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के महत्व के प्रति जागरूक करना

समाचार दृष्टि डेस्क/सराहां (सिरमौर)।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) के तहत राजकीय महाविद्यालय सराहां में 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी जागरूकता और रुचि दिखाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा एवं भावी मतदाताओं को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। निबंध लेखन प्रतियोगिता में ‘शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ विषय निर्धारित किए गए थे। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी मतदान के महत्व पर आधारित रही।

प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए निबंध की शब्द सीमा 500 से 800 शब्द तथा महाविद्यालय एवं आईटीआई स्तर के प्रतिभागियों के लिए 800 से 1200 शब्द निर्धारित की गई थी। प्रतिभागियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में निबंध लिखने का विकल्प दिया गया।

प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन करने के लिए राजकीय महाविद्यालय सराहां के प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान की अध्यक्षता में मूल्यांकन समिति गठित की गई थी। समिति में डॉ. राजन कौशल, डॉ. मोलम डोलमा तथा डॉ. दिनेश कुमार शामिल रहे। मूल्यांकन के बाद दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10-10 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षण संस्थानों, ईएलसी नोडल अधिकारियों, मूल्यांकन समिति के सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता विकसित करना बेहद जरूरी है। इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने, मतदाता विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।
ये भी पढ़े-
#हिमाचल : दिवाली की रात ऊना में खू*नी तांडव, थार गाड़ी बनी मौ*त का हथियार

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!