Advertisements

Himachal:-पच्छाद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का फिर से कब्जा, बीजेपी ने लगातार दूसरी बार लहराया जीत का परचम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पच्छाद बीडीसी के नव नियुक्त भाजपा के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के साथ सांसद व् विधायक तथा अन्य
पच्छाद बीडीसी के नव नियुक्त भाजपा के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के साथ सांसद व् विधायक तथा अन्य
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

बाग पशोग के प्रकाश भाटिया निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव, भाजपा के वीरेंद्र सिंह को पड़े 10 वोट व कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को मिले 5 वोट

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर)

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद में भाजपा ने एक बार फिर से बीडीसी पच्छाद पर अपना कब्जा कर लिया है। बुधवार को हुए बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में दोनों पदों पर भाजपा समर्थित सदस्यों ने बाजी मारी।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बता दें कि 15 सदस्य बीडीसी में से भाजपा के 11 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के 4 सदस्य हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रकाश भाटिया को निर्विरोध चुन लिया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के उम्मीदवार वार्ड नंबर 15 कोटला बड़ोग से वीरेंद्र सिंह को 10 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 5 वोट ही मिले। वहीँ भाजपा के 11 सदस्यों में से एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की।

मालूम हो कि भाजपा में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से गतिरोध चल रहा था। जिसको पच्छाद विधायक रीना कश्यप, सांसद सुरेश कश्यप तथा जिला परिषद सिरमौर के उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कूट निति के तहत इस मामले को सुलझाया। जिसमें अढ़ाई अढ़ाई वर्ष के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी।

इसमें पहले अढ़ाई वर्ष में बीडीसी अध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 12 बाग पशोग से भाजपा के प्रकाश भाटिया तथा उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 15 कोटला बड़ोग से वीरेंद्र सिंह होंगे। जबकि अगले अढ़ाई वर्ष में बीडीसी वार्ड नंबर एक वासनी से ममता देवी अध्यक्ष होगी तथा वार्ड नंबर 10 बनी बखोली से सुरेखा पराशर उपाध्यक्ष बनाई जाएगी।

बुधवार को हुए चुनाव में सभी 15 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें भाजपा की ममता देवी, निशुबाला, अमरजीत सिंह, हेमलता, कविता शर्मा, सीमा देवी, जयप्रकाश, सुरेखा पराशर, प्रकाश भाटिया, नमिता देवी व वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे, जबकि कांग्रेस के रणधीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, गोविंदराम तथा रीना देवी ने भी उपाध्यक्ष के चुनाव में भाग लिया।

सांसद सुरेश कश्यप ने सुलझाया मामला

शिमला सांसद सुरेश कश्यप का चूँकि यह गृह बीडीसी ब्लोक है इसलिए उन्होंने इसके लिए स्वयं ही कमान संभाली और कई दिनों से चले इस गतिरोध को विधायक रीना कश्यप और जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी सहित भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर सुलझाया। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि मामला भाजपा के अन्दर का ही था और उसे आपस में ही सबकी सहमति से सुलझा दिया है। सबकी सहमति से अब पच्छाद बीडीसी में अढाई – अढाई वर्ष का कार्यकाल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का रहेगा।

उन्होंने कहा है कि पहले अढाई वर्ष बीडीसी अध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 12 बाग पशोग से प्रकाश भाटिया तथा उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 15 कोटला बड़ोग से वीरेंद्र सिंह रहेंगे तथा अगले अढाई वर्ष वार्ड नंबर एक वासनी से ममता देवी अध्यक्ष तथा वार्ड नंबर 10 बनी बखोली से सुरेखा पराशर उपाध्यक्ष बनाई जाएगी।

इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप, जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव भण्डारी , मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा,उपाध्यक्ष सुशिल शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र चौहान व नरेंद्र सिंह समेत कई भाजपा नेता मोजूद रहे।

ये भी पढ़ें –
Himachal:समर कैंप “कमाल की तैयारी” के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र सराहाँ बाजार में समर कैंप आयोजित
Hmachal:प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए नए अवसरों का खोलेगी द्वार – सुरेश कश्यप

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!