Advertisements

Sports:अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट में कोटड़ी व्यास फाइटर ने अंडर-15 वर्ग की ट्रॉफी की अपने नाम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोटड़ी व्यास फाइटर टीम अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट की ट्रॉफी के साथ
कोटड़ी व्यास फाइटर टीम अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट की ट्रॉफी के साथ
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

खेलो इंडिया की अस्मिता पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता 14 टीमों की करीब 130 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

समाचार दृष्टि ब्यूरो / पांवटा साहिब

एमसी ग्राउंड पांवटा साहिब में आयोजित अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट में कोटड़ी व्यास फाइटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में 14 टीमों की करीब 130 महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर रग्बी में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के तत्वावधान में खेलो इंडिया की ‘अस्मिता’ पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला रग्बी खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-15 वर्ग: कोटड़ी व्यास फाइटर — विजेता, माजरा टीम — उपविजेता,सीनियर वर्ग: द स्प्रिंग नेक्टर अकादमी — विजेता,
कोटड़ी व्यास फाइटर — उपविजेता, दोनों वर्गों में द स्कॉलर होम टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में दीपिका, स्नेहा चौधरी, पायल, दिव्यांशी, श्वेता, स्नेहा, श्रद्धा, काजल, रूबी, साक्षी, नंदिता, महक और अनिशा सहित खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, गति, साहस और खेल भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का बेहतर अवसर देते हैं।

गणमान्य लोगों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

समापन समारोह में समाजसेवी मनीष तोमर मुख्य अतिथि और समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे। उद्घाटन समारोह में सिविल सप्लाई डायरेक्टर नसीम बेगम तथा शाहनवाज खान (शानू) सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद और सचिव विशाल सरिन के मार्गदर्शन में हुआ। टूर्नामेंट डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने संचालन किया, जबकि कोषाध्यक्ष एवं बोर्ड टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने ऑल ओवर इंचार्ज की भूमिका निभाई।

मैचों को निष्पक्ष एवं नियमानुसार संपन्न करवाने में क्वालिफाइड रेफरी रूबी, अनीशा, नवप्रीत, सुमित, अरविंद, अंशुल और अरबाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें-
Himachal:गायनी में पीजी की तीन सीटों के लिए मेडिकल कॉलेज पटना से आई टीम ने किया मेडिकल कॉलेज नाहन का निरीक्षण
Himachal:SIR लोकतंत्र के लिए अच्छा कार्य, कांग्रेस कर रही चुनावी लाभ को दुष्प्रचार : शिवानी कुमारी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!