Advertisements

Himachal:राजकीय माध्यमिक विद्यालय शमलाटी मझगांव में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बाल दिवस समारोह
बाल दिवस समारोह
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, नशे के दुष्प्रभावों पर नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश,
मुख्य अतिथि गोविंद अत्री ने विद्यालय को भेंट किए 15 हजार रुपये

डेस्क समाचार दृष्टि

राजकीय माध्यमिक विद्यालय शमलाटी मझगांव में बाल दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। माह के द्वितीय शनिवार के चलते सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद बच्चों के विशेष आग्रह पर विद्यालय प्रबंधन समिति और समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यालय परिसर में बाल दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहा।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नैना टिक्कर के प्रधान गोविंद अत्री ने मुख्य अतिथि तथा खंड बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौहान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, घूमर, गरबा, हरियाणवी नृत्य और पारंपरिक पहाड़ी नाटी की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ विषय पर आधारित नाटक रहा। नाटक के माध्यम से बच्चों ने समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन और इसके दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की इस जागरूकतापूर्ण प्रस्तुति की खूब सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद अत्री और विशिष्ट अतिथि दीपक चौहान ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि गोविंद अत्री ने विद्यालय के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए विद्यालय परिवार को 15 हजार रुपये की धनराशि भी भेंट की। वहीं, विद्यालय परिवार की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों को रंग-बिरंगे और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में ग्राम पंचायत नैना टिक्कर के उपप्रधान इंद्रवीर, सेवानिवृत्त एसडीओ जगदीश अत्री एवं वीरेंद्र सिंह, कैप्टन राम दत्त, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूनम शर्मा, राधा अत्री, विनोद शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, महेंद्र, बिशन सिंह, वीणा देवी, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नारायण दत्त, शिशुपाल शर्मा, जियालाल पाराशर, निशांत मित्तल, ठाकुर दत्त, चमन सेवल, संदीप कुमार, मीना शर्मा, शिवा नेपाली, हितेंद्र कंवर, अरुण बंसल, विक्रम ठाकुर, राकेश शर्मा, गंगा राम और नित्या राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता और नशामुक्त समाज के निर्माण का प्रेरक संदेश भी दिया।

ये भी पढ़ें-

Himacchal:-सराहां कॉलेज में SVEEP के तहत मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन, 20 प्रतिभागियों का चयन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!