Advertisements

Sirmour:यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन सराहाँ ने चिराग अकादमी के छात्रों को किया सम्मानित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन सराहाँ
यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन सराहाँ
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

वेटरनों ने छात्रों को सेना में जाने के लिए किया प्रेरित

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां (सिरमौर )

यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पछाद चैप्टर ने बुधवार को सराहां स्थित चिराग फिजिकल एंड स्पोर्ट्स अकादमी में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष वेटरन संजय राजन और मुख्य सलाहकार वेटरन इंदर दत्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वेटरनों ने अकादमी के छात्रों को सम्मानित किया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इस अवसर पर यूनाइटेड वेटरन एसोसिएशन के अध्यक्ष वेटरन संजय राजन मुख्य सलाहकार वेटरन इंदर दत्त,शर्मा, वेटरन नरेश दत शर्मा ने अकादमी के संचालक आनरेरी कैप्टन भुवनेश्वर दत्त (सेवानिवृत्त) के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को अनुशासन और देश सेवा के लिए तैयार करने का उनका प्रयास सराहनीय है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना, वायुसेना, नौसेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस में जाकर देश की सेवा करना गौरव की बात है।

वेटरनों ने युवाओं को अपनी कार्यशैली और अनुभवों के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें कड़ी मेहनत के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि लगन और मेहनत से तैयारी करे तो वह वर्दी पहनकर राष्ट्र की सेवा कर सकता है।

अकादमी के संचालक आनरेरी कैप्टन भुवनेश्वर दत्त ने बताया कि चिराग फिजिकल एंड स्पोर्ट्स अकादमी सराहां कुश्ती ग्राउंड के समीप स्थित है। अकादमी की शुरुआत 14 जनवरी 2026 को हुई थी। पहले बैच में पांच, दूसरे बैच में बारह और जून से शुरू हुए तीसरे बैच में बीस छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहले बैच के चार छात्रों ने सफलता हासिल की है। इनमें तीन छात्रों का अग्निवीर में लिखित परीक्षा में चयन हुआ है जबकि एक छात्र का होमगार्ड में फिजिकल पास हुआ है। एसएससी जीडी का परिणाम भी शीघ्र आने वाला है।

कैप्टन भुवनेश्वर दत्त ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाकर उन्हें विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है। समारोह में उपस्थित छात्रों ने वेटरनों के मार्गदर्शन की सराहना की।

ये भी पढ़ें-
Political:2032 तक हिमाचल को देश का सबसे उन्नत और आत्मनिर्भर राज्य बनाएंगे: मुकेश शर्मा
दुखद हादसा :राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान धराशायी, दो लोगों की मौत

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!