Advertisements

सनसनीखेज : पांवटा में सब्जी व्यापारी की गला रेतकर हत्या, युवक-युवती हिरासत में

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मामले की पुष्टि करते हुए ASP सिरमौर नरेंद्र कुमार
मामले की पुष्टि करते हुए ASP सिरमौर नरेंद्र कुमार
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

CCTV ने खोला राज,मंगलवार तड़के हुई सनसनीखेज हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप

समाचार दृष्टि ब्यूरो \ / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में मंगलवार तड़के हुई सनसनीखेज हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विश्वकर्मा चौक के पास शिलाई क्षेत्र के 54 वर्षीय सब्जी व्यापारी भाव सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर एक युवक और युवती को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दोनों की घटना में संलिप्तता सामने आई है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत, डाकघर कोटी उतरउ, तहसील शिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भाव सिंह सब्जी का कारोबार करता था और मंगलवार तड़के सब्जी मंडी से वापस लौट रहा था।

रात 2:30 बजे अचानक हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात करीब 2:30 बजे भाव सिंह विश्वकर्मा चौक के समीप पहुंचा और अपनी गाड़ी रोकी। इसी दौरान एक युवक और युवती ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसके गले पर गंभीर चोट लगी।

खून से लथपथ भाव सिंह ने जान बचाने के लिए घटनास्थल से करीब 150 मीटर तक भागने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोट के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद थाना पांवटा साहिब में धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

CCTV फुटेज ने आरोपियों तक पहुंचाया

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने विश्वकर्मा चौक और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में एक युवक और युवती वारदात के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए।

पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर दोनों की पहचान की और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद आमिर उर्फ फग्गु (21) पुत्र मोहम्मद आरिफ, निवासी वार्ड नंबर 9, देवी नगर, पांवटा साहिब और रेखा उर्फ अन्नु (29) पत्नी साहिल, निवासी वार्ड नंबर 7, वाल्मीकी बस्ती, पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

हत्या के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, चक्का जाम

व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर हुई इस निर्मम वारदात के बाद पांवटा साहिब में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया। लोगों ने मंगलवार को करीब आधे घंटे तक चक्का जाम कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हत्या की वजह अभी रहस्य

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल हत्या की वजह को लेकर है। अभी तक वारदात के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक और हिरासत में लिए गए दोनों लोगों के बीच पहले से कोई जान-पहचान, विवाद या लेन-देन था या फिर हत्या के पीछे कोई अन्य वजह थी।

पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, CCTV फुटेज और दोनों संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।

ASP ने की दो संदिग्धों की हिरासत की पुष्टि

ASP सिरमौर नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के संबंध में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में उनकी संलिप्तता सामने आई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।

पांवटा के बीचोंबीच तड़के हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि आखिर 54 वर्षीय सब्जी व्यापारी को निशाना क्यों बनाया गया और इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की पूरी कहानी क्या है।

ये भी पढ़ें –
बड़ा हादसा : स्कूल की छत का भारी प्लास्टर गिरने से चौथी कक्षा की छात्रा घायल, नाहन रेफर
हादसा : तिलोरधार में माइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आए 3 लोग

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!