Advertisements

Political:भाजपा महिला मोर्चा का धरना – झूठ, भ्रम और राजनीतिक नाटक के सिवा कुछ नहीं: उषा तोमर

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उषा तोमर प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हिमाचल प्रदेश
उषा तोमर प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हिमाचल प्रदेश
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कहा भाजपा 5 साल सत्ता में रहकर हिमाचल की महिलाओं के लिए एक भी ठोस योजना नहीं ला पाई

समाचार दृष्टि ब्यूरो/ सराहाँ

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता उषा तोमर ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘महिला अधिकार धरना’ को भाजपा का एक और राजनीतिक नाटक करार दिया है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
उषा तोमर ने कहा कि जो भाजपा 5 साल सत्ता में रहकर हिमाचल की महिलाओं के लिए एक भी ठोस योजना नहीं ला पाई, आज वही भाजपा महिलाओं के अधिकारों की ठेकेदार बनने का ढोंग कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही महिलाओं को ₹1500 की गारंटी को लेकर अपना वादा निभाना शुरू किया। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत लाखों महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से लाभ दिया जा रहा है। यह योजना बंद नहीं हुई है, बल्कि लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा जानबूझकर अधूरी जानकारी फैलाकर महिलाओं को गुमराह कर रही है।

उषा तोमर ने सवाल उठाया कि भाजपा बताए – केंद्र में भाजपा की सरकार ने हिमाचल की महिलाओं के लिए क्या किया? महंगाई, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने ही महिलाओं के घर का बजट बिगाड़ा है। आपदा के समय हिमाचल को विशेष पैकेज तक नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह धरना महिलाओं के अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए था। हिमाचल की मातृशक्ति सब जानती है, किसने वादा किया और किसने निभाया।

उषा तोमर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और हर पात्र महिला को उसका हक दिलाने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Himachal:सिरमौर के ददाहू पुल का निर्माण इसी सरकार के कार्यकाल में होगा पूरा: मुकेश अग्निहोत्री
Himachal:आस्था और परंपरा के संगम के साथ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आगाज, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारम्भ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!