Advertisements

बड़ा हादसा : स्कूल की छत का भारी प्लास्टर गिरने से चौथी कक्षा की छात्रा घायल, नाहन रेफर

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाहन मेडिकल कॉलेज में घायल छात्रा का उपचार करते
नाहन मेडिकल कॉलेज में घायल छात्रा का उपचार करते
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

प्लास्टर सीधे सिर पर गिरने से छात्रा को गहरी चोट लगी; स्कूल भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के प्राथमिक स्कूल लगनू में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा में पढ़ाई के दौरान छत का भारी प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। हादसे में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा काव्या इसकी चपेट में आ गई। प्लास्टर सीधे सिर पर गिरने से छात्रा को गहरी चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीएचसी संगड़ाह से डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन रेफर कर दिया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/

पढ़ाई के बीच अचानक गिरा प्लास्टर

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह स्कूल में नियमित रूप से कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान कक्षा की छत से बजरी और सीमेंट से बना भारी प्लास्टर का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। छात्रा काव्या इसकी चपेट में आ गई और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। प्लास्टर गिरते ही कक्षा में चीख-पुकार मच गई और स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए घायल छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी संगड़ाह पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर पर लगी चोट को देखते हुए छात्रा को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया।

घटना के बाद स्कूल पहुंचा प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और अभिभावक स्कूल परिसर में पहुंच गए। स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में प्लास्टर गिरा, उसकी हालत पहले से ही ठीक नहीं थी। ऐसे में छत से भारी प्लास्टर गिरने की घटना ने स्कूल भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अभिभावकों और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता है। उनका कहना है कि स्कूल भवन की स्थिति का समय रहते निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

जिला सिरमौर के प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। स्कूल प्रशासन से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। भवन की वास्तविक स्थिति और हादसे के कारणों की पूरी जानकारी रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

एक सवाल जरूर खड़ा हो गया है—अगर छत का यह भारी हिस्सा कक्षा में मौजूद किसी अन्य छात्र या शिक्षक के ऊपर गिरता तो हादसा कितना बड़ा हो सकता था? घटना के बाद अब स्कूल भवन की सुरक्षा और जर्जर हिस्सों की तत्काल जांच की मांग उठ रही है।

ये भी पढ़ें –
हादसा : तिलोरधार में माइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आए 3 लोग
Himachal:जल संकट से निपटने के लिए नवीन सोच और जनभागीदारी जरूरी: डॉ. अभिषेक जैन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!