Advertisements

Himachal:विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा ढांचे को किया जा रहा सुदृढ़- हर्षवर्धन चौहान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

हर्षवर्धन चौहान ने हलॉं में डिजिटल लाइब्रेरी व प्राथमिक पाठशाला भवन का किया लोकार्पण

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलॉं में 11 लाख 25 हज़ार रुपये की लागत से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला हलॉं-II के लिए 28 लाख 50 हज़ार रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया।

जिनके माध्यम से इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होते हैं और विद्यार्थी हमारा भविष्य है, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इसी दृष्टिकोण के तहत सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 150 सरकारी विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया है, जिनमें शिलाई विधान सभा क्षेत्र के तीन स्कूल कफोटा, सतौन तथा शिलाई भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, जिस के अंतर्गत शिलाई विधान सभा क्षेत्र के सतौन में डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हों, जिसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में 2500 से अधिक डेस्क मुहैया करवाए गए हैं तथा लगभग 30 करोड़ की लागत से स्कूलों में अतिरिक्त कमरों व भवनों का निर्माण किया गया है।

उन्होंने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र में टीजीटी आर्ट्स के सभी पद भरे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा क्षेत्र में तीन कॉलेज है जोकि कांग्रेस सरकार की ही देन है, जिनके माध्यम से क्षेत्र के बच्चे घर द्वार पर ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना’ के अंतर्गत मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है तथा विद्यालयों के शैक्षणिक ढांचे को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य बना है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति प्रदेश की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार को कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न होने के कारण देशभर के युवाओं एवं छात्रों में निराशा का माहौल बना है, जिसके कारण आंदोलन का जन्म हुआ।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान पेपर लीक, भर्ती घोटालों और सरकारी नौकरियों में अनियमितताओं के कई गंभीर मामले सामने आए थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद सरकारी भर्तियों में हुई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्थाओं की जवाबदेही तय की और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया। पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुई भर्ती अनियमितताओं की गहन जांच सुनिश्चित की गई तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई।

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में राज्य चयन आयोग के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की गई है। सरकार ने प्रदेश के युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योग्यता एवं मेरिट के आधार पर सरकारी क्षेत्र में भर्ती सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत उद्योग मंत्री ने हलॉं में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य यशपाल ठाकुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई पदम् प्रकाश, एक्सईएन एचपीएसआईडी पंकज चौधरी, सीबीईओ अरुण कुमार पासी, प्रधानाचार्य सुरेश गौतम, ओएसडी अत्तर राणा, प्रधान हलॉं मोनिका देवी, पंचायत समिति सदस्य मनोज पोस्टा, प्रधान लॉजा मानल प्रदीप मन्यान, पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश नेगी, पूर्व प्रधान मदन शर्मा, अध्यक्ष एसएमसी केवल राम तथा सरिता देवी, दलीप सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सरस्वती, गीता राम भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

Himachal:सराहाँ में पूर्व सैनिकों ने पेश की समाज सेवा की मिसाल: 225 लोगों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Himachal:सिरमौर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 244 करोड़ की परियोजनाओं पर होगा काम: विक्रमादित्य सिंह

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!