Advertisements

Himachal:काहन के पास कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, 32 वर्षीय युवक की मौ*त

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दुर्घटना स्थल पर पुलिस
दुर्घटना स्थल पर पुलिस
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

समाचार दृष्टि ब्युरो / सराहां

उपमंडल पच्छाद के काहन गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ, जब बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
मृतक की पहचान राजेश कुमार (32) पुत्र सतपाल, निवासी गांव बनाड़ (गगल शिकोर), तहसील पच्छाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार हरियाणा नंबर की बाइक (HR 03 Z 0823) पर घर को जा रहा था। इसी दौरान काहन गांव के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही कार (HP 16 AA 4413) से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

डीएसपी राजगढ़ बी.सी. नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पच्छाद क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हादसे के बाद बनाड़ और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-
Himachal:हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री
Himachal:मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किए 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!