Advertisements

Himachal:मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किए 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सराहां में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू
सराहां में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

मुख्यमंत्री ने 203.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी मार्ग का शिलान्यास भी किया

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर )

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सराहां में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
मुख्यमंत्री ने पच्छाद तहसील के अंतर्गत गिरि नदी से नारग-नोहरा, डिलमन, सरिया, महलोग लाल टीकर, दाड़ो देवरिया द्राबली, सरोल चमेंजी, वासनी तथा नैनाटिक्कर सहित विभिन्न गांवों के लिए 26.51 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया।

उन्होंने राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत छोग टाली और सानियो दीदग के विभिन्न बस्तियों के लिए 1.57 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना, राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत शाया-सनोरा के धनच चुखरिया तथा आसपास के गांवों के लिए 1.25 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना, जल शक्ति उपमंडल चंदोल, राजगढ़ तहसील के अंतर्गत मलोह मशोग तथा आसपास के गांवों के लिए 1.52 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना तथा पच्छाद तहसील की ग्राम पंचायतों बणी-बखोली, सुरला-जनोट और साधना-घाट के विभिन्न गांवों के लिए 2.86 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने 203.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी मार्ग का शिलान्यास भी किया।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना मजबूत होने के साथ-साथ लोगों को बेहतर आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क से सेब उत्पादकों को सुगम और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बागवान अपने उत्पादों को बगीचों से मंडियों और संग्रहण केंद्रों तक सुविधाजनक तरीके से पहुंचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन में लगने वाला समय कम करने के साथ-साथ पोस्ट हार्वेस्ट नुकसान को भी कम करने में मदद मिलेगी तथा बागवानी उत्पादों के लिए प्रमुख बाजारों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि यह वैकल्पिक सड़क वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने में सहायक होगा तथा इससे क्षेत्र का समग्र सड़क नेटवर्क सुदृढ़ होगा।

ये भी पढ़ें-
Himachal:इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और विक्की चौहान के नाम रही राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या
Himachal:सराहां वामन द्वादशी मेले में पहुंचे विधायक अजय सोलंकी, कहा- मेले हमारी संस्कृति की पहचान

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!