Advertisements

Himachal:मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारतीय जनता पार्टी ने धर्मशाला में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत पदयात्रा
भारतीय जनता पार्टी ने धर्मशाला में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत पदयात्रा
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

धर्मशाला से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान का शंखनाद, कांग्रेस को देना होगा दस गारंटियों का हिसाब

समाचार दृष्टि ब्यूरो / धर्मशाला,

भारतीय जनता पार्टी ने धर्मशाला में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत पदयात्रा आयोजित कर प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाए तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जिम्मेदार आचरण की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को निर्वाचन आयोग और चुनाव प्रणाली पर आरोप लगाने से पहले अपने चुनावी प्रदर्शन का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो पार्टी निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन प्रतिकूल परिणाम आने पर मतदाता सूची और मतदान प्रणाली को कठघरे में खड़ा करने लगती है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र के विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतपत्रों से हुए चुनावों के परिणाम भी कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का विषय हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा-जद(एस) गठबंधन ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में मतपत्र हो अथवा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, मतदाताओं के निर्णय का सम्मान करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। यदि किसी चुनावी प्रक्रिया को लेकर शिकायत है तो उसे तथ्यों और प्रमाणों के साथ संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस की प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनीतिक नारों के साथ-साथ कांग्रेस नेतृत्व को चुनावी पराजयों और अपनी संगठनात्मक स्थिति पर भी जवाब देना चाहिए।

हिमाचल की दस गारंटियों पर कांग्रेस से मांगा जवाब

डॉ. राजीव भारद्वाज ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से दस गारंटियों के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए गए थे। उन्होंने महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,500, युवाओं को रोजगार, किसानों-बागवानों को राहत तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा से जुड़े वादों की प्रगति पर सरकार से जवाब मांगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति, बढ़ते कर्ज, कर्मचारियों की लंबित मांगों और विकास कार्यों को लेकर जनता के सवालों का जवाब देना सरकार का दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनहित के मुद्दों पर संतोषजनक जवाब देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी में उलझी हुई है।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र का अर्थ केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही निभाना भी है। भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अंतर्गत प्रदेश सरकार की नीतियों और निर्णयों पर सवाल उठाती रहेगी।

धर्मशाला से शुरू हुआ प्रदेशव्यापी अभियान

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि धर्मशाला से प्रारंभ हुआ ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचेगा। इसके माध्यम से जनता के बीच संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रदेश सरकार की जवाबदेही से जुड़े विषय उठाए जाएंगे।

परमार ने कहा कि कांग्रेस को निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाने के साथ-साथ अपने चुनावी वादों की स्थिति भी स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश की जनता को सरकार के कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा जानने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर जनता से संवाद जारी रखेगी और प्रदेश सरकार से उसके चुनावी वादों तथा निर्णयों पर तथ्यात्मक जवाब मांगेगी।

ये नेता रहे उपस्थित

इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, विधायक ठाकुर रणवीर सिंह निक्का, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक अरुण कुमार मेहरा कूका, विशाल नैहरिया, मुल्ख राज प्रेमी, रवि धीमान, ठाकुर अर्जुन सिंह एवं रीता धीमान, भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, प्रवक्ता संजय शर्मा, विनय शर्मा, संजय गुलेरिया, पंकज जम्वाल, विनोद ठाकुर, संजीव शर्मा, विश्व चक्षु सहित भाजपा के तीनों संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-
Himachal-मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के परिचायक – रीना कश्यप

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!