
मामले में पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
समाचार दृष्टि ब्यूरो / राजगढ़
पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.17 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में ट्रक सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम गश्त पर नेरीपुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक नंबर HP 63 D 2548 में दो व्यक्ति गिरिपुल से शिलाबाग की ओर चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेरीपुल के समीप उक्त ट्रक को रोककर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। उनकी पहचान कपिल निवासी गांव कलाहर, डाकघर क्यार, तहसील ठियोग, जिला शिमला तथा सचिन निवासी गांव व डाकघर क्यार, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने ट्रक में दोनों आरोपियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 3.17 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है तथा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें –
Himachal:सिरमौरी मंदिर पंचायत में किन्नर समुदाय की बधाई राशि ₹1,100 तय
Himachal:ग्राम सभा में नैना टिक्कर पंचायत की प्रतिभाओं का सम्मान, प्रधान गोविंद अत्री की पहल की हो रही सराहना




