
ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रधान गोविंद अत्री सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी होनहार युवाओं को किया सम्मानित
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर )
ग्राम पंचायत नैना टिक्कर के प्रधान गोविंद अत्री की पहल से पंचायत की ग्राम सभा में शिक्षा, सेना और विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले होनहार युवाओं को सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
2 अक्टूबर को नैना टिक्कर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के उन युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से विभिन्न पदों पर नियुक्ति हासिल कर पंचायत का नाम रोशन किया है।
ग्राम पंचायत के आंजी गांव की ईवा कश्यप का राजनीतिक शास्त्र लेक्चरर के पद पर चयन हुआ है। वहीं कथांजी गांव के सुधीर कुमार अत्री भारतीय सेना में जेसीओ के पद पर नियुक्त हुए हैं। उनके छोटे भाई सुशील अत्री भी राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता के पद पर चयनित हुए हैं।
इसी तरह मैली गांव के तपेंद्र ने अर्थशास्त्र लेक्चरर के पद पर नियुक्ति हासिल की है। जबकि पड़ाहां गांव की यामिनी सेवल ने टीजीटी आर्ट्स का पद प्राप्त कर पंचायत क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रधान गोविंद अत्री सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी होनहार युवाओं को सम्मानित किया। प्रधान ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से अन्य युवाओं को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी प्रयास जारी रहेंगे।
सम्मान मिलने के बाद युवा भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने प्रधान गोविंद अत्री, पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी सदस्य गोविंद सेवल तथा पंचायतवासियों का आभार व्यक्त किया। ग्राम सभा में युवाओं के सम्मान की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रयास माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
Himachal:नेई नेटी स्कूल में आसरा संस्था के कलाकारों ने विद्यार्थियों को सिखाए लोक नृत्यों के गुर
Himachal:एसएफआई शिमला शहरी इकाई का 24वां सम्मेलन सम्पन्न, तिलक राज अध्यक्ष तो प्रवेश चुने गए सचिव




