Advertisements

Himachal:सिरमौरी मंदिर पंचायत में किन्नर समुदाय की बधाई राशि ₹1,100 तय

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सिरमौरी मंदिर पंचायत
सिरमौरी मंदिर पंचायत
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

जनरल हाउस में प्रस्ताव पारित, बधाई देने से पहले पंचायत से अनुमति प्रमाण पत्र लेना होगा

समाचार दृष्टि ब्यूरो/ सराहाँ (सिरमौर )

ग्राम पंचायत सिरमौरी मंदिर के जनरल हाउस की बैठक में किन्नर समुदाय को शुभ अवसरों पर दी जाने वाली बधाई/शगुन राशि को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जनरल हाउस में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह राशि ₹1,100 निर्धारित की गई है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने किन्नर समुदाय के सम्मान और सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में किसी भी शुभ अवसर पर किन्नर समुदाय को ₹1,100 की बधाई/शगुन राशि प्रदान की जाएगी।

जनरल हाउस में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी परिवार के यहां शुभ अवसर पर किन्नर समुदाय के सदस्य बधाई/शगुन राशि लेने के लिए पहुंचते हैं, तो संबंधित परिवार को पहले ग्राम पंचायत कार्यालय से अनुमति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। पंचायत प्रधान या पंचायत सचिव की ओर से जारी अनुमति प्रमाण पत्र होने के बाद ही निर्धारित ₹1,100 की राशि प्रदान की जाएगी।

ग्राम पंचायत प्रधान चमन कश्यप ने कहा कि यह पहल समाज में आपसी सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लिए गए ऐसे निर्णयों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सम्मान और समरसता की भावना को मजबूत करना है।

पंचायत के इस निर्णय के बाद अब ग्राम पंचायत क्षेत्र में शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई/शगुन राशि ₹1,100 निर्धारित रहेगी तथा इसके लिए पंचायत की अनुमति प्रक्रिया का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें-
Himachal:ग्राम सभा में नैना टिक्कर पंचायत की प्रतिभाओं का सम्मान, प्रधान गोविंद अत्री की पहल की हो रही सराहना
Himachal:नेई नेटी स्कूल में आसरा संस्था के कलाकारों ने विद्यार्थियों को सिखाए लोक नृत्यों के गुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!