Advertisements

Himachal:SIR लोकतंत्र के लिए अच्छा कार्य, कांग्रेस कर रही चुनावी लाभ को दुष्प्रचार : शिवानी कुमारी

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कांग्रेस और उसके नेता कर रहे युवाओं को बरगलाने का काम : बलदेव भंडारी

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

देश में मुख्य चुनाव आयुक्त एवं एसआईआर के विरोध को देखते हुए भाजपा पलटवार करने में जुट गई है। इसी कड़ी में बुधवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने एसआईआर को लेकर एक प्रैस कांफ्रेस की। जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष शिवानी कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र की मांग है कि पात्र व्यक्ति को मताधिकार का हक हो। जो अपात्र व्यक्ति है, उन्हें यह अहम अधिकार न हो। इसके लिए एसआईआर के तहत कार्य चला हुआ है। लेकिन कांग्रेस सहित विपक्ष को यह कार्य रास नहीं आ रहा है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना गलत है। कांग्रेस के नेताओं तथा मंत्रियों द्वारा पुलिस को धमकाया जा रहा है तथा कानून व्यवस्था सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

जिला परिषद सिरमौर के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस और इसके नेता युवाओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस जिस राज्य में चुनाव जीत जाती है, वहां पर चुनाव आयोग सही कार्य करता है। जब वह अन्य राज्यों में चुनाव हार जाती है, तो चुनाव आयोग को बदनाम करने लग जाती है। कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले दो दशकों से चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं, जो की सरासर गलत है।

पूर्व में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने चुनाव आयोग के चीफ को अपने समय में क्यों पद्म विभूषण पुरस्कार दिए थे। चुनाव आयोग के चीफ को गवर्नर बनाया, राज्यसभा का सदस्य बनाया तथा केंद्र में मंत्री बनाया कांग्रेस पार्टी ने बनाया। कांग्रेस पार्टी यह बात जानती है कि राहुल गांधी कभी भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, इसलिए कांग्रेस पूरे देश में अराजकता फैल रही है। कांग्रेस जब भी भाजपा तथा निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी के झूठे आरोप लगाती है, तो भाजपा इसके बाद और मजबूत होती है।
इस पत्रकार वार्ता के दौरान कई जिला परिषद सदस्य भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-
Himachal:मैदान में बरसा हुनर, कई पदक अपने नाम करने पर एनवीएन पब्लिक स्कूल नैना टिक्कर का चमका नाम
Himachal:दो महीने में ही नाहन डिपो से 17 बसें वापस, ई-डिपो बनाने की योजना पर सवाल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!