Advertisements

Himachal:मैदान में बरसा हुनर, कई पदक अपने नाम करने पर एनवीएन पब्लिक स्कूल नैना टिक्कर का चमका नाम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एनवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैना टिक्कर के होनहार खिलाड़ियों ने अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
एनवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैना टिक्कर के होनहार खिलाड़ियों ने अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

अंडर-19 जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में छह स्वर्ण व एक कांस्य पदक पर कब्जा, छह खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नैना टिक्कर

मेहनत, लगन और प्रतिभा जब मैदान में उतरती है तो सफलता की नई कहानी लिखती है। ऐसा ही शानदार प्रदर्शन एनवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैना टिक्कर के होनहार खिलाड़ियों ने अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया है। नारग में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कराटे में दमदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एनवीएन स्कूल नैना टिक्कर के 11 छात्र खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों के बीच बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए छह स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के दम पर स्कूल के छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में हर्षित ठाकुर, अर्पित ठाकुर, नवल तोमर, दिव्यांश शर्मा, निखिल गौतम और समर सिंह शामिल हैं। अब इन खिलाड़ियों की नजर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने पर है।

फूल-मालाओं और मिठाई से हुआ विजेताओं का स्वागत

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद जब विजेता खिलाड़ी विद्यालय लौटे तो स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी जीत की खुशी मनाई। शिक्षकों ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की।

शिक्षकों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। खेलों के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सफलता ने कायम की नई मिसाल

विद्यालय के प्रबंधक चेतन कश्यप ने सभी छात्र खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को भी नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

जिला स्तर पर पदकों की चमक बिखेरने के बाद अब एनवीएन स्कूल के इन छह होनहार खिलाड़ियों की नजर राज्य स्तरीय मुकाबले पर है।

ये भी पढ़ें-
Himachal:दो महीने में ही नाहन डिपो से 17 बसें वापस, ई-डिपो बनाने की योजना पर सवाल
Himachal: हिमाचल की सियासत के ‘मेजर’ नहीं रहे, 5 बार के विधायक विजय सिंह मनकोटिया का निधन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!