
सिरमौर जिला में वन रक्षकों के रिक्त पद, अतिरिक्त कार्यभार से कर्मचारी परेशान
पदोन्नति को लेकर भी लम्बा इंतजार, वन विभाग के कर्मियों में रोष, सहायक वन रक्षक भर्ती पर भी सवाल
नाहन सर्कल के वन कर्मचारियों का अधिवेशन, जिला भर से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कर्मी
समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन
हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नाहन सर्कल के वन कर्मचारियों का एक अधिवेशन जिला परिषद हॉल नाहन में आयोजित हुआ। जिसमें जिला भर से आए कर्मचारियों ने शिरकत की और कर्मचारियों की लंबित मांगों समेत आ रही समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नाहन वन सर्कल के चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें अनवर चोहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया ।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
नाहन वन सर्कल कर्मचारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अनवर चौहान ने बताया कि नाहन में वन कर्मचारियों का एक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें वन कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वन रक्षकों के खाली पड़े पदों, अत्यधिक कार्यभार और पदोन्नति में हो रही देरी को लेकर जल्द सरकार के समक्ष आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने ने कहा कि नाहन सर्कल सहित पूरे प्रदेश में वन रक्षकों के सैकड़ों पद खाली चल रहे हैं। पदों के रिक्त होने की वजह से मौजूदा फील्ड स्टाफ पर काम का बोझ बढ़ गया है। फील्ड में वर्षों तक ईमानदारी से सेवाएं देने के बाद भी कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति नहीं मिल रही है। नाहन में हुए इस जिला स्तरीय महाधिवेशन में सिरमौर जिले से आए सैकड़ों वन कर्मियों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने उनकी जायज मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
ये भी पढ़ें-
Himachal:काहन के पास कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, 32 वर्षीय युवक की मौ*त
Himachal:हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री




