Advertisements

Himachal:सराहां वामन द्वादशी मेले में पहुंचे विधायक अजय सोलंकी, कहा- मेले हमारी संस्कृति की पहचान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सराहाँ मेले में संबोधित करते विधायक अजय सोलंकी
सराहाँ मेले में संबोधित करते विधायक अजय सोलंकी
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कहा कि श्री वामन द्वादशी मेला दशकों से पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है और इसकी प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान है

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ


राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेला सराहां के दूसरे दिन नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री वामन द्वादशी मेला दशकों से पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है तथा इसकी प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि इस मेले में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं। विशेष रूप से मेले में आयोजित होने वाली दंगल प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहती है और इसका आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग सराहां पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेलों के माध्यम से जहां लोगों को आपसी मेल-जोल और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलता है, वहीं लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदने और बेचने के लिए भी इन आयोजनों का हिस्सा बनते हैं। इससे स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों को रोजगार एवं व्यापार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।

अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार किसानों, बागवानों और मजदूरों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।

इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद एवं राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेला सराहां की सदस्य सचिव डॉ. प्रियंका चन्द्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने विधायक अजय सोलंकी को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें-
Himachal:मुख्यमंत्री सुक्खू का सराहां दौरा फाइनल, 25 सितंबर को पहुंचेंगे मेले के समापन समारोह में
Himachal:कुमार साहिल, भारती शर्मा और हनी के नाम रही श्रीवामन द्वादशी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!