
दोपहर 1:45 बजे कुश्ती स्टेडियम के मंच पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, पच्छाद की जनता के बीच बिताएंगे एक घंटा

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां

उपमंडल पच्छाद मुख्यालय सराहां में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय श्रीवामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का सराहां दौरा कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार, 25 सितंबर को सराहां पहुंचेंगे।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
आपको बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे कुश्ती स्टेडियम स्थित मंच पर पहुंचेंगे। यहां वह राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में शामिल होंगे और पच्छाद की जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक सराहां में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे सराहां से शिमला के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सराहां में प्रशासन और मेला आयोजन समिति की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के समापन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
तीन दिवसीय श्रीवामन द्वादशी मेले के दौरान सराहां में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मेले के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री के पहुंचने से कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और मेला आयोजन से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह है।
मुख्यमंत्री के सराहां दौरे को पच्छाद क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समापन समारोह में मुख्यमंत्री क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें –
Himachal:कुमार साहिल, भारती शर्मा और हनी के नाम रही श्रीवामन द्वादशी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या
Himachal:एडीम एकता काप्टा ने राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले का किया विधिवत शुभारम्भ




