
साफ मौसम में हुआ हादसा, मकान में मौजूद थे चार लोग; प्रशासन और पुलिस ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य
समाचार दृष्टि ब्यूरो / राजगढ़ (सिरमौर)
राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
मकान के अचानक गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की जानी बाकी है।
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हादसा किस कारण हुआ, इसका पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
Himachal:विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा ढांचे को किया जा रहा सुदृढ़- हर्षवर्धन चौहान
Himachal:सराहाँ में पूर्व सैनिकों ने पेश की समाज सेवा की मिसाल: 225 लोगों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण




