Advertisements

Himachal:सरकार समय-समय पर जीएसटी प्रणाली में कर रही है आवश्यक सुधार – अविनाश चौहान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजगढ़ में आयोजित शिविर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश चौहान व व्यापार मंडल के पदाधिकारी
राजगढ़ में आयोजित शिविर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश चौहान व व्यापार मंडल के पदाधिकारी
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

राजगढ़ में व्यापारियों को दी जीएसटी से जुड़े नवीनतम नियमों की जानकारी

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ ( सिरमौर )

राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा कर) द्वारा राजगढ़ में जीएसटी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश चौहान ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल कर संग्रह करना नहीं, बल्कि व्यापारियों को नियमों की सही जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना भी है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर जीएसटी प्रणाली में आवश्यक सुधार कर रही है, इसलिए प्रत्येक व्यापारी को इन बदलावों की जानकारी रखना आवश्यक है। सभी कारोबारियों से कर संबंधी सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने और डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह किया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों एवं कारोबारियों को जीएसटी से जुड़े नवीनतम नियमों, संशोधनों तथा कर प्रणाली में किए गए बदलावों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना था।

शिविर के दौरान विभाग के अधिकारियों ने वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में समय-समय पर किए जा रहे संशोधनों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल एवं डिजिटल बनाने के लिए सरकार लगातार नए प्रावधान लागू कर रही है। उन्होंने कारोबारियों से अपील की कि वे सभी कर संबंधी नियमों का समय पर पालन करें तथा अपनी जीएसटी रिटर्न निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से दाखिल करें ताकि किसी भी प्रकार के आर्थिक दंड अथवा कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

अधिकारियों ने विशेष रूप से जीएसटी 2.0 के तहत नवंबर 2025 से लागू किए गए नए प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए ई-इनवॉइस, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिजिटल अनुपालन तथा ऑनलाइन प्रक्रियाओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में राजगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होते हैं। जीएसटी नियमों में लगातार परिवर्तन होते रहते हैं, ऐसे में विभाग द्वारा दी जाने वाली जानकारी से व्यापारियों को समय पर सही मार्गदर्शन मिलता है और वे अपने कारोबार को नियमों के अनुरूप संचालित कर पाते हैं।

इस अवसर पर राजगढ़ नगर पंचयत के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, ललित शर्मा, सराहा राजगढ़ सर्कल के आबकारी निरीक्षक सनी वर्मा, नीरज ठाकुर, राकेश मेनी, अनुज ठाकुर, हर्ष आनद व बंटी सूद सहित अन्य व्यपारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें –
Himachal:-पच्छाद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का फिर से कब्जा, बीजेपी ने लगातार दूसरी बार लहराया जीत का परचम
Himachal:समर कैंप “कमाल की तैयारी” के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र सराहाँ बाजार में समर कैंप आयोजित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!