Advertisements

Himachal:समर कैंप “कमाल की तैयारी” के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र सराहाँ बाजार में समर कैंप आयोजित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

समर कैंप 2026 " कमाल की तैयारी
समर कैंप 2026 " कमाल की तैयारी
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कैम्प का आयोजन दीपक चौहान बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद एवं कुसुम लता वृत्त पर्यवेक्षक की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र दिलमन में किया गया

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ

प्रदेश भर में बच्चों की तैयारी को सुदृढ़ बनाने और इसमें समुदाय खासकर माताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में समर कैंप 2026 ” कमाल की तैयारी का आयोजन किया गया। यह आयोजन दीपक चौहान बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद एवं कुसुम लता वृत्त पर्यवेक्षक की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र दिलमन में किया गया। इस कैम्प में 38 बच्चों एवं उनकी 38 माताओं सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बता दें कि पच्छाद परियोजना के अंतर्गत 56 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिनांक 06/06/2026 को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के समन्वयक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत 11/6/2026 से 22/6/2026 तक पच्छाद परियोजना के अंतर्गत 28 आंगनवाड़ी केंद्रों में समर कैंप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के नामांकन एवं नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना तथा उन्हें विद्यालय में प्रवेश के लियें बेहतर रूप में तैयार करना है। साथ ही अभिभावकों की सहभागिता को सुदृढ़ बनाकर बच्चो के समग्र विकास एवं सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना भी इस पहल का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

जानकारी देते हुए दीपक चौहान ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों पर समर मेला -1 का आयोजन 11जून से 22 जून तक किया जा रहा है,जिसमें बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन मेलो में 3-6 साल की आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं उनके अभिभावक खासकर माताएं भाग लेंगी। इन मेलो में खेल खेल के माध्यम से बच्चों के पांच प्रमुख विकास के क्षेत्रों ( भाषा विकास,बौद्धिक विकास,सामाजिक भावनात्मक विकास, भाष विकास, गणित की पूर्व तैयारी तथा शारीरिक विकास) पर आधारित मूल्यांकन करना और प्रत्येक बच्चे को रिपोर्ट कार्ड दिया जा रहा है। इसके उपरांत 4-6 सप्ताह की अवधि तक अभिभावकों को व्हाट्सएप्प संदेशों के माध्यम से बच्चों के साथ घर पर किए जाने योग्य आसान, रोचक,एवं शिक्षण सहायक गतिविधियां की जाएंगी। अभियान के समापन पर समर मेला 2 आयोजित किया जाएगा जिसमें बच्चों की सीखने की प्रगति का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Hmachal:प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए नए अवसरों का खोलेगी द्वार – सुरेश कश्यप

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!