Advertisements

Himachal: विधवा पुनर्विवाह, अन्तर्जातीय विवाह तथा दिव्यांग विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की राशि

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारी देते सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकार
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारी देते सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकार
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कलाकारों ने अन्तर्जातिय विवाह पुरस्कार तथा दिव्यांग विवाह अनुदान योजना के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों दी जानकारी

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत आज जिला सिरमौर के विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत चोकर तथा शामरा में हरि ओम कला मंच ने फोक मीडिया कार्यक्रम से लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अन्तर्जातिय विवाह पुरस्कार तथा दिव्यांग विवाह अनुदान योजना के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता व जातिवाद की कुप्रथा को दूर करने के लिए अन्तर्जातिय विवाह करने वाले दम्पतियों को 2 लाख रुपये तथा कोई भी सक्षम व्यक्ति जो कि 40 से 70 प्रतिशत तक की विकलांगता वाले विशेष रूप से सक्षम महिला या पुरूष से शादी करने पर 25 हजार रुपये तथा 70 से शतप्रतिशत तक की विकलांगता पर 2 लाख रुपये की अनुदान सहायता राशि प्रदान करती है।

इस दौरान समूह गीत प्रस्तुत करे प्रदेश सरकार द्वारा विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 2 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने तथा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना व डाॅ. वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार का नशा एक व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नशे संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जाती है।

कार्यक्रम के उपरांत पंचायत प्रधान चोकर भागवंती तथा प्रधान शामरा लवराज चैहान ने संबोधित करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से दूर दराज क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंच रही है। फोक मीडिया कार्यक्रमों में गीत संगीत तथा नुक्कड़ नाटक से जहां लोगों का मनोंरजन होता है वहीं रोचक व सरल तरीके से लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं तथा अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी मिल रही है।

इस दौरान ग्राम पंचायत चोकर के उपप्रधान अनिल पुंडीर, वार्ड सदस्य कविता देवी, महिला मंडल प्रधान रूपा देवी, नवयुवक मंडल प्रधान सतीश ठाकुर तथा उपप्रधान शामरा हेमराज, पूर्व प्रधान चंद्र सिंह, वार्ड सदस्य रीतू कमल, हरीश, लीला देवी, अनिल कुमार, सुरेंद्रा देवी, महिला मंडल, आंगनवाडी कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

ये भी पढ़ें –
Himachal:हि. प्र राज्य सहकारी बैंक शाखा सराहाँ ने नाबार्ड के सहयोग से लगाया डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर
PoliticalNews:पच्छाद बीडीसी में बाग पशोग की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार इसी वार्ड से बना अध्यक्ष

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!