
पंचायत सिरमौर मंदिर में एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा सराहाँ ने नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत सिरमौर मंदिर में एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैठक के कार्यालय सहायक जितेंद्र सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों को सरकार व बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
शिविर में इसके अलावा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और जनधन खाता योजना के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करवाया।
शिविर के दौरान एटीएम पीन, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी को किसी से भी साँझा न करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों को बैंक से जोड़ने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
ये भी पढ़ें-
PoliticalNews:पच्छाद बीडीसी में बाग पशोग की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार इसी वार्ड से बना अध्यक्ष
Himachal:हाब्बन में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाई टिकाऊ और प्राकृतिक खेती की नई तकनीकें




