Advertisements

Himachal:शिलाई में ब्लाइंड मर्डर केस मामले का पर्दाफाश, मृतक के बेटे से बहन के भागने की रंजिश में रची थी हत्या की साजिश

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी के साथ Sit सिरमौर की टीम
पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी के साथ Sit सिरमौर की टीम
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

सिरमौर पुलिस की SIT ने ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाया, आरोपी विनोद गिरफ्तार; तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर मिली सफलता

समाचार दृष्टि ब्यूरो / शिलाई

जिला सिरमौर के पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत गोली मारकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले को सिरमौर पुलिस ने सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम (SIT) ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश और बदले की भावना सामने आई है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को रविन्द्र सिंह पुत्र खयाली राम निवासी गांव क्यारटा पिपलटी ने पुलिस थाना शिलाई में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने भाई खजान सिंह के साथ मोटरसाइकिल नंबर HP71A-4396 पर गांव चांदपुर धार से अपने घर लौट रहा था। सुबह करीब 7:20 बजे कोटी उतरोऊ मोड़ के पास अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे उसके भाई खजान सिंह नीचे गिर गए।

घटना के बाद रविन्द्र सिंह घर पहुंचा तो उसने अपने हेलमेट के पिछले हिस्से में छेद पाया। हेलमेट के अंदर से चांदी रंग की धातु की एक गोली भी बरामद हुई। इसके अलावा उसके सिर और पीठ पर चोटें थीं। इसी बीच उसे सूचना मिली कि उसके भाई खजान सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाकर उसके भाई की हत्या की है और उसे भी गोली लगी है।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना शिलाई में अभियोग संख्या 67/2026 दिनांक 11 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1), 115(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर और SDPO पांवटा साहिब ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, SFSL जुन्गा की विशेषज्ञ टीम ने भी घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर DSP मान्वेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष अन्वेषण दल (SIT) गठित किया गया।

SIT ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आखिरकार 18 नवंबर को आरोपी विनोद पुत्र ग्यार सिंह निवासी गांव कथयाड़, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक के बेटे द्वारा आरोपी की बहन को घर से भगाकर ले जाने की रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विनोद की बहन सुमन को मृतक खजान सिंह का बेटा रोहित घर से भगाकर ले गया था। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में रंजिश थी। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते आरोपी ने कथित तौर पर सोची-समझी साजिश रचकर सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस आरोपी को आज माननीय अदालत शिलाई में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में है। मामले में वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं, साक्ष्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच जारी है। इस कार्रवाई को सिरमौर पुलिस की SIT की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-
Himachal:कांग्रेस की अधूरी गारंटियों के खिलाफ आवाज उठाएगी भाजपा, चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी 28 लाख बहनों को मिले उनका अधिकार : डॉ. राजीव बिंदल
Himachal:राजकीय माध्यमिक विद्यालय शमलाटी मझगांव में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!