Advertisements

Himachal:इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और विक्की चौहान के नाम रही राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और विक्की चौहान अपनी प्रस्तुति देते हुए
इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और विक्की चौहान अपनी प्रस्तुति देते हुए
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

दूसरी सांस्कृतिक संध्या मे नाटी और पंजाबी गीतों पर जमकर झूमे दर्शक, स्थानीय कलाकारों ने भी दी शानदार प्रस्तुतियां

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ

राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और स्टार कलाकार विक्की चौहान के नाम रही। दोनों कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मेले में पहुंचे हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
कार्यक्रम की शुरुआत में सौरभ अत्री, मदन जालटा, कपिल शर्मा, वाद्य यंत्र दल सहित स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कपिल शर्मा ने दुनिया दे किया बदनाम, दिल दीवाना होता है, नीलिमा ओ नीलिमा, अखट्टी मिलाई जा, अपने पेवके री बात बताई जा, इस दिल को जलाने वाले ने मेरा नाम शराबी रख दिया और ओ बेलूए बुरा आया जमाना जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

इसके बाद मंच पर पहुंचे इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उन्होंने एक हसीना थी एक दीवाना था, तेरी मेरी कहानी है बारिशों का पानी, जीता था जिसके लिए, जिसके लिए मरता था, एक ऐसी लड़की थी जिसे मैं प्यार करता था, ए जानू मैं तेरे कुर्बान, कोई मिल गया, ए सुनो दीवानी किधर जा रही है, कोई हसीना जब रूठ जाती है, मेरी जिंदगी सवारी, तेरे जैसा यार कहां मिलेगा और *तारे गिन-गिन याद में रातों को जागा सहित कई गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर दर्शक जमकर झूमे।

सांस्कृतिक संध्या का जोश उस समय और बढ़ गया जब स्टार कलाकार विक्की चौहान ने मंच संभाला। उन्होंने मेला लगा सराहा रा सजनी, डाली झूमा डाली झूमा, चूरपुड़ा चूरपुड़ा, नीरू चली घूमदी, मेला लगा तेरे अंगनौ, फूलों सा चेहरा तेरा, पल-पल न माने पिंटू जिया, तुझे देख मेरा दिल धड़का, यम्मा यम्मा यह खूबसूरत समा, झुमके झुमके तेरे कानों रे झुमके, नाच मेरी बलमा, हम तो चले परदेस, हम परदेसी हो गए, कुल्लू मनाली लगा मेरा डेरा* सहित अनेक गीत और नाटियां प्रस्तुत कीं।

विक्की चौहान की नाटियों पर दर्शक विशेष रूप से उत्साहित नजर आए और बड़ी संख्या में लोग नाचते हुए दिखाई दिए। सराहां मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या देर रात तक संगीत, नाटी और मनोरंजन से गुलजार रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, मेले में पहुंचे श्रद्धालु और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्शक मौजूद रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने तालियों और नृत्य के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

ये भी पढ़ें-
Himachal:सराहां वामन द्वादशी मेले में पहुंचे विधायक अजय सोलंकी, कहा- मेले हमारी संस्कृति की पहचान
Himachal:मुख्यमंत्री सुक्खू का सराहां दौरा फाइनल, 25 सितंबर को पहुंचेंगे मेले के समापन समारोह में

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!