Advertisements

Himachal:एडीम एकता काप्टा ने राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले का किया विधिवत शुभारम्भ

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा ने जिला सिरमौर के सराहां में आज से आरम्भ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले की शोभायात्रा के दोरान
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा ने जिला सिरमौर के सराहां में आज से आरम्भ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले की शोभायात्रा के दोरान
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

भगवान श्री वामन देव की भव्य शोभायात्रा में हजारों लोगों ने लिया भगवान् का आशीर्वाद

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा ने जिला सिरमौर के सराहां में आज से आरम्भ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने भगवान श्री वामन देव की विधिवत पूचा अर्चना करने के उपरान्त वामन देव की पालकी को कंधा देते हुए मंदिर से खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, नए बस स्टैड तक शोभा यात्रा में भाग लिया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
शोभा यात्रा के दौरान पारम्परिक वाद्य दल, होम गार्ड व हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इसके उपरांत नगर में स्थित तालाब में भगवान श्री वामन देव की पालकी को नौका विहार करवाया गया।

उन्होंने राज्य स्तरीय मेले के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि सराहां का यह मेला जिला सिरमौर में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। दशकों से सारा जनपद वामन द्वादशी मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ करता आ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मेले के दौरान सराहां में तीन दिनों तक खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह मेला आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है जिसमें लोग खुब खरीददारी भी करते हैं। उन्होंने तीन दिवसीय मेले के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का तथा विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समुहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ तथा अवलोकन भी किया।

एकता काप्टा ने चेस प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए बच्चों से कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि ले और नशे से दूर रहे।

इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेला कमेटी डॉ. प्रियंका चन्द्रा ने एडीम का स्वागत किया तथा उन्हें शाॅल टोपी तथा समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर विधायक पच्छाद रीना कश्यप, उपाध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर बलदेव भण्डारी, अध्यक्ष बीडीसी पच्छाद प्रकाश भाटिया, तहसीलदार पच्छाद जगपाल सिंह, डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी, नायब तहसीलदार रहीश अहमद, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, कांग्रेस नेत्री ऊषा तोमर व कांग्रेस नेता रणधीर पंवार, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा के अतिरिक्त व्यापार मण्डल सराहां तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपास्थित रहे।

ये भी पढ़ें-
PoliticalNews:पच्छाद विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
Himachal:शिलाई विस क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं का हो रहा विस्तार- हर्षवर्धन चौहान

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!