
कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पिछले दो दशकों से संगठन की सेवा कर रहे नेहरू के मैदान में उतरने से वार्ड का चुनावी समीकरण होगा दिलचस्प
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर)
जिला परिषद चुनावों की सरगर्मियां तेज होते ही सराहा वार्ड नंबर 14 से कद्दावर कांग्रेस कार्यकर्ता सतेंद्र नेहरू ने अधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पिछले दो दशकों से संगठन की सेवा कर रहे नेहरू के मैदान में उतरने से वार्ड का चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गया है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
संगठन के ‘सच्चे सिपाही’ का लंबा सफर
सतेंद्र नेहरू को क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान और कर्मठ सिपाही के रूप में जाना जाता है। पिछले 20 वर्षों से संगठन में सक्रिय नेहरू ने जमीनी स्तर से लेकर जिला स्तर तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं:-
NSUI व यूथ कांग्रेस- छात्र और युवा राजनीति से अपने सफर की शुरुआत की।
बूथ प्रबंधन- बूथ अध्यक्ष के रूप में पार्टी की नींव मजबूत की।
OBC सेल- पछाद ओबीसी सेल और जिला सिरमौर ओबीसी सेल के अध्यक्ष के रूप में पिछड़ा वर्ग की आवाज बुलंद की।
जवाहर बाल मंच (JBM)- वर्तमान में जिला अध्यक्ष के रूप में बच्चों और युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
विरासत और वफादारी की मिसाल
सतेंद्र नेहरू का नाता केवल राजनीति से ही नहीं, बल्कि देशभक्ति के गौरवशाली इतिहास से भी है। वे महान स्वतंत्रता सेनानी राशिक मोहन नेहरू के परिवार से संबंध रखते हैं और उनके भतीजे हैं। पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रमाण पिछले विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला, जहाँ उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।
पार्टी की निष्ठा ही मेरी पहचान
नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए सतेंद्र नेहरू ने स्पष्ट किया कि हालांकि जिला परिषद चुनाव प्रत्यक्ष रूप से पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े जाते, लेकिन उनका समर्पण सदैव कांग्रेस के प्रति रहा है। उन्होंने कहा कि “पार्टी ने आज तक मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे मैंने पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से निभाया है। अधिकृत प्रत्याशी की पुष्टि जिला अध्यक्ष के अधीन है, लेकिन एक कार्यकर्ता के तौर पर मेरा लक्ष्य क्षेत्र का विकास और संगठन की मजबूती है।”
ये भी पढ़ें –
Election:लोकतंत्र की मिसाल: पच्छाद की शीना पंचायत लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित, विकास के लिए मिलेंगे 25 लाख
Himachal:उपमंडल पच्छाद की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया चुनी गई निर्विरोध




