Advertisements

Election:लोकतंत्र की मिसाल: पच्छाद की शीना पंचायत लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित, विकास के लिए मिलेंगे 25 लाख

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नवनियुक्त ग्राम पंचायत शीना के पदाधिकारी व अन्य
नवनियुक्त ग्राम पंचायत शीना के पदाधिकारी व अन्य
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

पंचायती राज चुनावों को लेकर उत्साह के बीच ग्राम पंचायत ‘शीना’ ने एकजुटता की अनूठी मिसाल की पेश

समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन

जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनावों को लेकर उत्साह के बीच ग्राम पंचायत ‘शीना’ ने एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश की है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की इस पंचायत ने लगातार दूसरी बार पूरी पंचायत को निर्विरोध चुनकर प्रदेश के सामने एक उदाहरण रखा है। ग्रामीणों की इस सर्वसम्मति के चलते अब पंचायत को विकास कार्यों के लिए हिमाचल सरकार की ओर से 25 लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
यशवंत सिंह ठाकुर बने प्रधान, देवराज कश्यप उपप्रधान

पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में सेवानिवृत्त सी.एस.टी. यशवंत सिंह ठाकुर को पंचायत का नया प्रधान चुना है। वहीं, देवराज कश्यप को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पांचों वार्डों (शीना-1, शीना-2, धारों खराड, कांगर खोपर और अड़गू) में भी वार्ड सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से कर लिया गया है।

सिरमौर में निर्विरोध पंचायतों की हैट्रिक

जिला सिरमौर में शीना से पहले टटियाण और दाड़ो देवरिया पंचायतें भी निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2021 के चुनावों में भी सिरमौर की रिकॉर्ड 33 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई थीं, जो प्रदेश में सर्वाधिक थी।

विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

सरकार द्वारा निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों के लिए प्रोत्साहन राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने के फैसले से ग्रामीणों में खासा उत्साह है। नवनियुक्त प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। जल्द ही निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियों की सूची विकास खंड अधिकारी पच्छाद को सौंप दी जाएगी।

ये भी पढ़ें –
Himachal:उपमंडल पच्छाद की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया चुनी गई निर्विरोध
Himachal:पच्छाद की बेटी ने गाड़े सफलता के झंडे: आरुषि ने हिमाचल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में झटका दूसरा स्थान

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!