



26 सितम्बर को नवरात्रो के शुरु होने पर सभी 16 मुर्तियो को खेडा मडी मन्दिर मे रखा गया
मन्दिर मे 16 मे से 11 मुर्तियां सुरक्षित उसी अवस्था मे रखी हुई पाई गई
समाचार दृष्टि ब्यूरो/राजगढ़
राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत आने वाले खेडा मडी मन्दिर दीदग से बीते रविवार रात 5 मुर्तियां व सोने की चेन चोरी हो गई है। राजगढ़ पुलिस थाना को दी अपनी शिकायत में हरदेव पुत्र सत्यपाल निवासी दीदग तह व थाना राजगढ ने बताया कि इसके पिता खेडा मडी मन्दिर दीदग के पुजारी है। खेडा मडी मन्दिर दीदग की सभी प्राचीन मुर्तिया इसके घर पर पुराने समय से रहती है। इन 16 मुर्तियो को मन्दिर मे नवरात्रो के उपलक्ष्य पर मन्दिर मे श्रधालुओ को दर्शन करने हेतु रखा जाता है तथा नवरात्रो के समाप्त होने पर सभी मुर्तियो को वापिस यह अपने घर दीदग ले जाता है।
उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर को नवरात्रो के शुरु होने पर सभी 16 मुर्तियो को खेडा मडी मन्दिर मे रखा था। इसके अतिरिक्त इसने एक शंख को भी मन्दिर मे रखा था। रविवार रात्री व सोमवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने मन्दिर के दरवाजे के कुन्डा को दरवाजा से निकालकर मन्दिर मे रखी 5 मुर्तियो को व एक शंख, 2 धनेरा और मुर्ति पर लगी एक सोने की चेन को चुरा लिया है।
उनके मुताविक 5 मुर्तियो मे से दो मुर्तिया शेर पर बैठी माता की थी। तीन मुर्तिया अलग-2 प्रकार की थी। सभी मुर्तिया बहुत प्राचीन मुर्तिया थी, जो अष्ठ धातु की थी। मन्दिर मे 16 मे से 11 मुर्तियां सुरक्षित उसी अवस्था मे रखी हुई पाई गई है।
राजगढ़ डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने खेडा मडी मन्दिर दीदग से 5 मुर्तियां व सोने की चेन चोरी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।