Advertisements

Himachal:राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से जिला सिरमौर में 6107 नामांतरण मामलों का निपटारा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजस्व लोक अदालत
राजस्व लोक अदालत
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

जिला सिरमौर में भी राजस्व लोक अदालतों का सफलतापूर्वक आयोजन

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के राजस्व संबंधी मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से प्रदेश भर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर में भी राजस्व लोक अदालतों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा हैए जिसके माध्यम से लंबित राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
गत एक वर्ष जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक जिला सिरमौर में आयोजित राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से कुल 6107 नामांतरणए 22 बंटवारा तथा 102 सीमांकन मामलों का निपटारा किया गया है।

तहसील एवं उप.तहसील स्तर पर किए गए निपटारे के आंकड़ों के अनुसार नाहन में 776,ददाहू में 434, नौहरा में 309, कमरऊ में 176, रोनहाट में 177, शिलाई में 315, रेणुका जी में 136, हरिपुरधार में 129, पांवटा साहिब में 1656, राजगढ़ में 521, पझौता में 247, पछाद में 539, नारग में 245 तथा माजरा में 447 नामांतरण मामलों का निपटारा किया गया।

राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को उनके राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान की सुविधा मिल रही है। इससे न केवल लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आई हैए बल्कि आम लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक विलंब एवं बार.बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिल रही है।

जिला प्रशासन द्वारा राजस्व लोक अदालतों की इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व लोक अदालतें आमजन को त्वरितए पारदर्शी एवं सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

लाभार्थियों ने जताया सरकार का आभार

राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से अपने राजस्व संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा होने पर लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

नाहन तहसील के ग्राम तालों निवासी दिनेश ने बताया कि वह अपने जमीन से संबंधित नामांतरण के कार्य के लिए राजस्व लोक अदालत में आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महीने के अंतिम दो दिन राजस्व लोक अदालत के आयोजन की व्यवस्था किए जाने से आम लोगों को अपने राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

नाहन निवासी विनय कुमार ने बताया कि महीने के अंतिम दो दिन राजस्व लोक अदालत आयोजित किए जाने से लोगों को अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

पटवार वृत्त जमटा के तहत ग्राम काटल निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह नाहन में अपने विरासत के नामांतरण के लिए राजस्व लोक अदालत में आए थे। राजस्व लोक अदालत के माध्यम से उनके विरासत संबंधी मामले का शीघ्र निपटारा हुआ। उन्होंने कहा कि इस पहल से आम लोगों को अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकारए नाहन निवासी मनोज ने भी राजस्व लोक अदालतों के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लोगों के लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा हो रहा हैए जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है।

ये भी पढ़ें-
Political News:सुक्खू सरकार की एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी निकली झूठी : डॉ. राजीव बिंदल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!