



समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ
कांग्रेस ओबीसी विभाग जिला सिरमौर का अध्यक्ष बनाने के लिए सतेन्द्र नेहरू ने शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे,सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, ओबीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टेन अजय यादव, हिमाचल प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा वीरभद्र सिंह, मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ओबीसी विभाग के राज्य अध्यक्ष विक्रम चौधरी, सभी प्रदेश ओबीसी विभाग की राज्य कार्यकारणी क़े सदस्य वरिष्ट उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र भंडारी, महासचिव उमेश आर्य नेगी, सचिव प्रवेश शर्मा बलराज कश्यप, आशीष सैनी तथा जिला सिरमौर क़े सभी विधायक हर्ष चौहान, अजय सोलंकी, विनय कुमार, अजय बहादुर, किरणेश जंग, दयाल प्यारी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान और सभी कांग्रेस परिवार क़े सदस्यों का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस ओबीसी जिलाध्यक्ष सतेन्द्र नेहरू ने कहा कि जिस आशय से पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है उसके लिए मै तहदिल से लगन व् पूरी निष्ठां से पार्टी के लिए कार्य करूँगा।