Advertisements

Himachal:कांगर में प्रस्तावित क्रेशर को लेकर ग्रामीणों का विरोध, प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से लगाई गुहार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व पंचायत प्रधान एवं पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू के नेतृत्व में पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा से मिलता हुआ
पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू के नेतृत्व में पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा से मिलता हुआ
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

प्रतिनिधिमंडल ने की मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर )

पच्छाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाग पशोग के मौजा कांगर में प्रस्तावित निजी क्रेशर को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पूर्व पंचायत प्रधान एवं पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू के नेतृत्व में पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा से मिला और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित क्रेशर न केवल ग्रामीणों की मलकियत भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा है, बल्कि इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति भी नहीं ली गई है।

पूर्व पंचायत प्रधान एवं वर्तमान पंचायत समिति अध्यक्ष प्रकाश भाटिया ने बताया कि जब वह ग्राम पंचायत बाग पशोग के प्रधान थे, तब क्रेशर संचालक ने पंचायत से एनओसी लगभग 13 बीघा भूमि पर क्रेशर स्थापित करने के लिए ली थी। लेकिन अब करीब 56 बीघा भूमि पर क्रेशर निर्माण किया जा रहा है। उनका आरोप है कि उस समय पंचायत प्रतिनिधियों को जो भूमि दिखाई गई थी, वह वर्तमान निर्माण स्थल से अलग थी। अब क्रेशर धरयार-नारग सड़क के किनारे स्थापित किया जा रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों को गंभीर नुकसान होने की आशंका है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित क्रेशर से एक दर्जन से अधिक परिवारों की उपजाऊ कृषि भूमि, फलदार बाग, पेयजल स्रोत, मंदिर, गिरावटी योजना, चारागाह और गांव को जोड़ने वाली सड़क प्रभावित हो सकती है। साथ ही क्रेशर से निकलने वाले मलबे से सैकड़ों बीघा भूमि के खराब होने की भी आशंका जताई गई है।

प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र नेहरू, प्रेमचंद शर्मा, अनिल कुमार, उपप्रधान उपेंद्र शर्मा, आदित्य दत्त, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, देवेंद्र शर्मा, राजकुमार नेहरू और स्पर्श शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के नाम भी एसडीएम के माध्यम से शिकायत पत्र भेजा गया है। इसके अलावा जल्द ही मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, उद्योग मंत्री और उपायुक्त सिरमौर से भी मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।

उधर, एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने पुष्टि की कि बाग पशोग पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच करेगा और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-
Himachal:अधिकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का समयबद्ध समाधान करें सुनिश्चित – रीना कश्यप
Himachal:लंबित पड़े विकास कार्यों में तेजी लायें सभी विभाग के अधिकारी – रीना कश्यप

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!