
विधायक रीना कश्यप कहा कि अगली बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा कर जवाबदेही भी की जाएगी तय
समाचार दृष्टि ब्यूरो / राजगढ़
राजगढ़ पंचायत समिति की पहली सामान्य बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याएं प्रमुखता से उठीं। बैठक में विधायक रीना कश्यप ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ कहा कि अगली बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा कर जवाबदेही भी तय की जाएगी।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
पंचायत समिति राजगढ़ की बैठक पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रमा देवी ने की। बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और वन विभाग से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विधायक रीना कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगली सामान्य बैठक में सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर विभागों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।
विधायक ने विभागाध्यक्षों की बैठकों में अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी विभागाध्यक्ष स्वयं बैठकों में उपस्थित रहें ताकि जनप्रतिनिधियों के सवालों का मौके पर ही समाधान हो सके। बैठक में अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की तथा विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
बैठक के दूसरे चरण में पंचायत समिति ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया। इसके अलावा विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न स्थायी समितियों का भी गठन किया गया।
बैठक के अंत में पंचायत प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि उठाए गए जनहित के मुद्दों का जल्द समाधान होगा। वहीं विधायक रीना कश्यप ने सभी विभागों से बेहतर समन्वय के साथ ग्रामीण विकास योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक में विधायक रीना कश्यप, उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी उमेश शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत समिति के सभी सदस्य और पंचायत प्रधान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
Himachal:लंबित पड़े विकास कार्यों में तेजी लायें सभी विभाग के अधिकारी – रीना कश्यप
Himachal:विद्युत् उपमंडल नारग के अंतर्गत 30 जुलाई को प्रातः 09:00 से सायं 6:00 बजे तक रहेगा बिजली कट




