



Accident-शिलाई के बोबरी बश्वा रोड पर अनियंत्रित होकर बोलोरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत, 17 घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन
सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत और 17 घायल हो गये हैं। जानकारी के अनुसार बोबरी बश्वा रोड पर एक बोलेरो कैम्पर गाडी नंबर एचपी 85-1377 अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होने से गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में मरने वालो में 19 साल की करीना पुत्री फकीर चन्द निवासी गांव हंडाड़ी शिलाई और 62 साल के मोहन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह गांव बश्वा शिलाई शामिल हैं। जबकि घायलों में दलीप पुत्र पुनिया राम निवासी गांव बशवा उमर 35 वर्ष, काजल पुत्री सुधीर कुमार निवासी गांव क्वानू बउम्र 17 साल, अर्जुन पुत्र चमेल सिंह निवासी गांव बोबरी उमर 25 साल ड्राईवर, रीतिका पुत्री बहादुर सिंह निवासी गांव बश्वा उम्र 17 वर्ष, रौनक पुत्र बंसी राम गांव बश्वा 18 वर्ष और युवराज पुत्र सन्तराम गांव बश्वा 18 वर्ष हैं। वही नरायणी देवी पत्नी बंसी गांव बश्वा 48 वर्ष, उत्तम पुत्र प्रताप सिंह गांव बश्वा 25 वर्ष, प्रतिभा पुत्री मनसा राम गांव बश्वा 24 वर्ष, विजय ऊर्फ बीजा राम पुत्र कालू राम गांव बश्वा 35 वर्ष, निर्मला पुत्री सुन्दर सिंह गांव बश्वा 20 वर्ष और विक्रम पुत्र शुप्पा राम गांव बश्वा 34 वर्ष भी घायल है। अभिषेक पुत्र जोगी राम गांव बश्वा 17 वर्ष, सुन्दर सिंह पुत्र शोभा राम गांव बश्वा 40 वर्ष, अभिषेक पुत्र स्वरूप गांव बश्वा 18 वर्ष, विनोद पुत्र विजय गांव बश्वा 45 वर्ष और नेहा पुत्री बंसी राम गांव बश्वा 17 वर्ष घायल है।
इन सभी घायलों का सिविल अस्पताल शिलाई तथा पांवटा साहिब में इलाज चल रहा है। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बोलेरो कैंपर हादसे में दो लोगों की मौत तथा 17 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।