Advertisements

SadNews: वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गुप्ता के निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति, उनका समर्पण और सेवाभाव सदैव प्रेरणादायी रहेगा : डॉ. राजीव बिंदल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दिवंगत विनय गुप्ता
दिवंगत विनय गुप्ता
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जताया गहरा शोक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन

सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ, समर्पित एवं कर्मठ नेता विनय गुप्ता के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उनके निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताते हुए कहा कि विनय गुप्ता का जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे भाजपा संगठन और सिरमौर जिले के लिए अपूरणीय क्षति है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
डॉ. बिंदल ने कहा कि विनय गुप्ता के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। यह विश्वास करना कठिन है कि संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहने वाला एक आत्मीय साथी अब हमारे बीच नहीं रहा। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा कि विनय गुप्ता लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बावजूद संगठन के प्रति उनका समर्पण और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ। वे निरंतर संगठन की गतिविधियों से जुड़े रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि विनय गुप्ता का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और आत्मीय था। वे प्रत्येक कार्यकर्ता से पूरे अपनत्व के साथ मिलते थे। उनके व्यवहार में विनम्रता और समाज के प्रति गहरी संवेदनशीलता थी। संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज की सेवा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि विनय गुप्ता जैसे समर्पित कार्यकर्ता ही किसी संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उनका निष्ठापूर्ण जीवन, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और सेवाभाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उनके निधन से सिरमौर भाजपा ने एक अनुभवी और समर्पित साथी खो दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. सिकंदर कुमार, डॉ. राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन तथा कंगना रनौत ने विनय गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सभी नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि विनय गुप्ता का संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध और समाजसेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

भाजपा नेताओं ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों, प्रियजनों और समस्त शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से विनय गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि।

ये भी पढ़ें-
Himachal:दिनेश आर्य बने हिमाचल कांग्रेस के स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर, बोले-पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास
Himachal:आयुष मिशन की राशि के उपयोग में देरी पर सुरेश कश्यप ने सरकार से मांगा जवाब

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!