Advertisements

Himachal:दिनेश आर्य बने हिमाचल कांग्रेस के स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर, बोले-पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दिनेश आर्य
दिनेश आर्य
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा द्वारा जारी नई सूची में दिनेश आर्य समेत नौ नेताओं को स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर किया नियुक्त

समाचार दृष्टि ब्यूरो/राजगढ़

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के पुनर्गठन के तहत कांग्रेस नेता दिनेश आर्य को स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर (प्रदेश कांग्रेस प्रचार समन्वयक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा द्वारा जारी नई सूची में दिनेश आर्य समेत नौ नेताओं को स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दिनेश आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

दिनेश आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सहप्रभारी विदित चौधरी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, वरिष्ठ मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर, विधायक अजय सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीआर मुसाफिर तथा जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर

दिनेश आर्य ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रचार-प्रसार के माध्यम से पार्टी के विचार एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

कांग्रेस ने मीडिया एवं प्रचार विभाग में किया पुनर्गठन

बता दें कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने अपने मीडिया एवं प्रचार विभाग का पुनर्गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। नई व्यवस्था में स्टेट सीनियर प्रवक्ता, स्टेट प्रवक्ता, पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर, मीडिया पैनलिस्ट और रिसर्च कोऑर्डिनेटर शामिल किए गए हैं। स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में पुष्पा कटोच, दिनेश आर्य, गगन रुक्टा, शशि कांत, विवेक सैनी, सतेंद्र पाल नेहरू, जितेंद्र सिंह राणा, अर्पित सिंह राठौर और आशुतोष चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।

दिनेश आर्य ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के सहयोग से नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं संदेश को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

ये भी पढ़ें-
Himachal:आयुष मिशन की राशि के उपयोग में देरी पर सुरेश कश्यप ने सरकार से मांगा जवाब
Himachal:पच्छाद की उषा तोमर बनीं हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता, हाईकमान का जताया आभार

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!