Sirmour:सड़क के तंग मोड़ों ने रोकी बस की रफ्तार, दो पंचायतों के ग्रामीण परेशान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सड़क पर स्थित तीखे और तंग मोड़ की सांकेतिक फोटो
सड़क पर स्थित तीखे और तंग मोड़ की सांकेतिक फोटो
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

लोक निर्माण विभाग से सड़क चौड़ी करने की गुहार, बड़ी बसें न मुड़ने से आवाजाही ठप

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां (सिरमौर )

उपमंडल पच्छाद क्षेत्र की दो पंचायतों को आपस में जोड़ने वाली मानगढ़-बागथन वाया गागल शिकोर-नाहन सड़क ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गई है। सड़क पर स्थित तीखे और तंग मोड़ों के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को परिवहन की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। विशेषकर कंन्यो शीरला से गागल शिकोर के बीच सड़क इतनी संकरी है कि यहां से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बड़ी बसें नहीं निकल पा रही हैं।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बसों के फेर में फंसे ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीण प्रतिज्ञा पाल, राजेश दत्त, तेजवीर शर्मा, संजीव शर्मा, रणवीर सिंह और सुरेश कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर एचआरटीसी की 37 सीटर बस तो आसानी से मुड़ जाती है, लेकिन विभाग द्वारा जब भी 42 सीटर बस भेजी जाती है, तो वह तंग मोड़ों के कारण बीच रास्ते से ही वापस लौट जाती है। इस वजह से कंन्यो, आँजी, तकाहां, शील और कमाहां शिरला गांव के निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना आवाजाही करने वाले कामकाजी लोगों और छात्रों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है या फिर पैदल सफर करना पड़ता है।

PWD से मोड़ों को काटने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग से कई बार गुहार लगाई है कि इन तंग मोड़ों को काटा जाए ताकि बड़ी बसें बिना किसी बाधा के चल सकें। सड़क चौड़ी होने से दो पंचायतों के सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था सुचारू हो सकेगी।

जल्द सुलझेगी समस्या: अधिशासी अभियंता

इस मामले पर लोक निर्माण विभाग राजगढ़ के अधिशासी अभियंता डी.एस. कोंडल ने बताया कि तकनीकी रूप से यह सड़क सरकारी बस चलाने के योग्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि इसके बावजूद कहीं कोई विशेष मोड़ तंग है, जिससे बस संचालन में बाधा आ रही है, तो विभाग प्राथमिकता के आधार पर उसे खुलवा देगा ताकि जनता को असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें –
Himachal:दूनी चंद कश्यप को उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बॉय) सराहाँ के एसएमसी अध्यक्ष की कमान
Himachal:कांग्रेस का काम केवल विरोध करना चाहे देश हित की बात क्यों न हो – जयराम ठाकुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!