Himachal:दूनी चंद कश्यप को उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बॉय) सराहाँ के एसएमसी अध्यक्ष की कमान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहाँ नवनियुक्त एसएमसी कार्यकारिणी
उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहाँ नवनियुक्त एसएमसी कार्यकारिणी
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहाँ के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर)

उपमंडल पच्छाद मुख्यालय सराहाँ के उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बॉय) सराहां में आज स्कूल प्रबंधन समिति का विधिवत गठन किया गया । जिसमे सर्वसम्मति से समाज सेवी दूनी चंद कश्यप को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
समिति में देव स्वरूप, प्रेमपाल, पूनम शर्मा, सुशील शर्मा, सरोज, रीना देवी, सुधा, आशा, शीतल इत्यादि कार्यकारिणी में बतौर सदस्य नियुक्त किया गए। उधर नवनियुक्त स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष दूनी चंद कश्यप ने सभी का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि इस स्कूल में सीबीएससी कक्षाएं शुरू ही चुकी है जिसमे गर्ल्स व बॉयज की एडमिशन इन दिनों चली हुई है। दुनी चंद ने कहा कि वह इस विद्यालय में स्टाफ की कमी नहीं आने देंगे।

उन्होंने सभी अविभावकों व प्रधानाचार्य राजेश गौतम का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय के सर्वंगीण कार्य में वह अपना भरपूर योगदान देने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें –
Himachal:कांग्रेस का काम केवल विरोध करना चाहे देश हित की बात क्यों न हो – जयराम ठाकुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!