![Voice Reader](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
ग्रमीणों ने सुबह सड़क किनारे आग में जुलसे व्यक्ति को पाया मृत
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहां
पच्छाद उपमंडल के देवल टिकरी गांव में सड़क किनारे आग में झुलसने से उत्तराखंड के एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय तेजराम पुत्र लाल सिंह बिरोजा निकालने का काम करता था। सोमवार शाम को उसने शराब का सेवन किया हुआ था। बताया जा रहा है कि रात को वह अपने कमरे की ओर जा रहा था हो सकता है कि उसने सड़क किनारे ठंड से बचने के लिए आग जलाई होगी। आग सकते समय वह कुछ समय बाद शराब के नशे में बेसुध होकर आग में गिर गया। जिससे वह काफी हद तक झुलस गया तथा इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने उसके जले शव को देखा तो पुलिस थाना पच्छाद को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही उसके परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी।
उधर राजगढ़ के डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।