Advertisements

Himachal:पेंशनर्स एसोसिएशन सराहाँ यूनिट की मासिक बैठक सम्पन्न, लंबित देय राशि और डीए जारी करने की उठाई मांग

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पेंशनर्स एसोसिएशन सराहाँ यूनिट की मासिक बैठक
पेंशनर्स एसोसिएशन सराहाँ यूनिट की मासिक बैठक
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

बैठक में यूनिट के सदस्यों ने विभिन्न संगठनात्मक एवं पेंशन संबंधी मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर )

पेंशनर्स एसोसिएशन सराहाँ यूनिट की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह, सराहन में यूनिट अध्यक्ष नरेश दत्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यूनिट के सदस्यों ने विभिन्न संगठनात्मक एवं पेंशन संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए उन सदस्यों को अपने जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) समय पर जमा करवाने के लिए जागरूक किया गया, जिन्होंने अभी तक प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं। साथ ही सदस्यों को 6 अगस्त को वेटरन एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने का आग्रह किया गया।

बैठक के दौरान सदस्यों ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देय राशि तथा महंगाई भत्ते (डीए) की बकाया किश्तों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। सदस्यों ने सरकार से इन लंबित भुगतानों को शीघ्र जारी करने की मांग की, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिल सके।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। ऐसे में संगठन के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए आगामी चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जल्द आयोजित किए जाएंगे।

अंत में अध्यक्ष नरेश दत्त ने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने तथा आगामी चुनाव और अन्य कार्यक्रमों में सहयोग देने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें –

Himachal:कांगर में प्रस्तावित क्रेशर को लेकर ग्रामीणों का विरोध, प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से लगाई गुहार

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!