Advertisements

Himachal:पच्छाद की उषा तोमर बनीं हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता, हाईकमान का जताया आभार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उषा तोमर
उषा तोमर
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उषा तोमर ने कांग्रेस हाईकमान का जताया आभार

समाचार दृष्टि ब्युरो / सराहां

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि सराहां निवासी उषा तोमर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्टेट प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के पुनर्गठन के तहत उषा तोमर समेत 18 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उषा तोमर ने कांग्रेस हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है।

उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पच्छाद के वरिष्ठ नेता जीआर मुसाफिर, नाहन विधायक अजय सोलंकी, संगठन महामंत्री विनोद जिंटा, जिला सिरमौर प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र धामी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उषा तोमर ने पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, विद्या नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व सचिव दयाल प्यारी, पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पच्छाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवा शक्ति और महिला शक्ति के सहयोग एवं आशीर्वाद से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

उषा तोमर ने कहा आप सभी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगी तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव कार्य करती रहूंगी।

बता दें कि कांग्रेस के मीडिया विभाग में किए गए पुनर्गठन में 5 नेताओं को स्टेट सीनियर प्रवक्ता और 18 नेताओं को स्टेट प्रवक्ता बनाया गया है। उषा तोमर का नाम भी प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में शामिल है।

ये भी पढ़ें-
Himachal:सराहां में गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर: कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे
Himachal:सराहां में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पच्छाद यूनिट के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!