
विद्युत् उपमंडल नारग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र वासनी, गंदल, बनोना, जबयाना, काँगर के आस पास के क्षेत्रो में विद्युत् आपूर्ति रहेगी बाधित
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर )
उपमंडल पच्छाद के विद्युत् उपमंडल नारग के अंतर्गत दिनांक 30.07.2026 को प्रातः 09:00 से सायं 6:00 बजे तक 11KV नारग लाइन के आवश्यक रख रखाव हेतु विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे विद्युत् उपमंडल नारग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र वासनी, गंदल, बनोना, जबयाना, काँगर के आस पास के क्षेत्रो में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इस असुविधा के लिए खेद मानते हुए एसडीओ राजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से शटडाउन को स्थगित अथवा पुनर्निर्धारित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
Himachal:प्रैस क्लब राजगढ के सचिव गोपाल दत शर्मा को शान ए हिमाचल सम्मान




