
नरेश शर्मा ने अपने शैक्षणिक अनुभवों को सांझा करते हुए शिक्षकों को बेहतर परिणाम लाने हेतु आह्वान किया
समाचार दृष्टि ब्यूरो /सराहाँ
नई सोच समूह ने जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड सराहां के तहत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला कथाड़ से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक नरेश शर्मा के सम्मान में नैनाटिक्कर स्थित जलधारा रिजॉर्ट में एक विदाई समारोह का आयोजन किया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
विदाई समारोह में नरेश शर्मा अपने परिवारजनों एवं संबंधियों सहित उपस्थित हुए। अपने संबोधन में नरेश शर्मा ने अपने शैक्षणिक अनुभवों को सांझा करते हुए शिक्षकों को बेहतर परिणाम लाने हेतु आह्वान किया।
गौरतलब है कि नरेश शर्मा पूर्व में प्राथमिक शिक्षक संघ में अनेक पदों पर रह चुके हैं।
इस समारोह में नई सोच समूह के संयोजक संजय अत्री, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नारायण दत शर्मा, शिशुपाल शर्मा वेद प्रकाश पंवर, जिया लाल शर्मा, पत राम पराशर, शिशुपाल, मनीष जिंदल, चंद्र देव, सतीश, ठाकुर दत्त, ललित शर्मा, रतन शर्मा,देव दत्त, रामानन्द, रमेश शर्मा,चंद्र मोहन शर्मा समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें –
Himachal:हिमाचल में बजेगा पंचायतों का रण: 26 मई से तीन चरणों में मतदान, आचार संहिता लागू




