
राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रदेश की 3754 पंचायतों के लिए चुनावी कार्यक्रम (शड्यूल) किया जारी
समाचार दृष्टि ब्यूरो / शिमला
हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सत्ता का महाकुंभ शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रदेश की 3754 पंचायतों के लिए चुनावी कार्यक्रम (शड्यूल) जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची द्वारा घोषणा किए जाने के साथ ही पूरे प्रदेश में “आदर्श चुनाव आचार” संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
तीन चरणों में होगा मतदान
आयोग के अनुसार, लोकतंत्र के इस उत्सव में करीब 50 लाख 79 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी: जिसमे प्रथम चरण: 26 मई, द्वितीय चरण:28 मई तथा तृतीय चरण: 30 मई को मतदान होंगे।
चुनावी कार्यक्रम पर एक नजर
चुनाव की विधिवत अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद 7, 8 और 11 मई को नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 12 मई को प्राप्त नामांकनों की जांच की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 14 और 15 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के अंतिम दिन ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
आनी और नग्गर में अभी इंतज़ार
प्रदेश की कुल पंचायतों में से कुल्लू जिले के आनी और नग्गर की दो पंचायतों में फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। इन पंचायतों का कार्यकाल साल 2027 में पूरा होना है, जिसके चलते यहाँ चुनाव बाद में करवाए जाएंगे।
रुके विकास कार्य, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
आचार संहिता लागू होते ही पंचायतों में नए विकास कार्यों की घोषणा, शिलान्यास और उद्घाटनों पर पूरी तरह रोक लग गई है। अब पंचायतों के बजट और नई योजनाओं के लिए चुनाव परिणाम का इंतजार करना होगा। खबर की घोषणा होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और उम्मीदवारों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें –
Sirmour:सड़क के तंग मोड़ों ने रोकी बस की रफ्तार, दो पंचायतों के ग्रामीण परेशान




