
प्रशासन ने की अफवाहों से बचने की अपील, कहा 15 जून को पच्छाद के आसपास अचानक सायरन की आवाज सुनाई दे बिलकुल भी घबराएँ नही
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ
हिमाचल प्रदेश में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए 15 जून को एक राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस बड़ी कवायद के तहत 12 जून को सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय में भी बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य का अभ्यास किया जाएगा।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि 15 जून को पच्छाद के आसपास अचानक सायरन की आवाज सुनाई दे या राहत-बचाव दल दौड़ते हुए नजर आएं, तो बिल्कुल भी घबराएं नहीं। यह किसी वास्तविक आपदा की स्थिति नहीं, बल्कि प्रशासन की तैयारियों को जांचने के लिए एक काल्पनिक अभ्यास यानी मॉक ड्रिल होगी।
कार्यकारी एसडीएम प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के अनुसार, इस मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप (Earthquake) का काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया जाएगा। इसके जरिए पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग जैसी तमाम राहत एजेंसियों के रिस्पांस टाइम और आपसी तालमेल को परखा जाएगा ताकि वास्तविक संकट के समय कीमती जान-माल की रक्षा तुरंत की जा सके।
ये भी पढ़ें –
Himachal:हाब्बन में शहीद भीम सिंह ठाकुर और हितेश शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि




